संगठन विस्तार और युवा मुद्दों पर धनबाद में युवा कांग्रेस की अहम बैठक

 रियल मोशन न्यूज़ रिपोर्टर: मोहम्मद रियाज 


धनबाद, 8 जून: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को धनबाद में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवाओं की समस्याओं को उठाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि राज्य के युवा आज रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में जामताड़ा युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शहनवाज हुसैन ने कहा कि जिले में युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संताल परगना क्षेत्र के युवाओं में उत्साह है और आने वाले दिनों में संगठन जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक आंदोलन करेगा।
वहीं, जामताड़ा युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सरफराज मिर्जा ने संगठन की डिजिटल पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। इसके लिए संगठन की सोशल मीडिया इकाई को और सशक्त बनाया जा रहा है।
बैठक के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्थानीय रोजगार जैसे मुद्दों पर जनता की आवाज बुलंद करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।






FECEBOOK रियल मोशन न्यूज़ https://www.facebook.com/share/18gwQk49oz/ Real Motion News पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य सामग्री केवल सूचना, जनजागरूकता एवं जनहित के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। हमारी संपादकीय टीम समाचारों की सत्यता और सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करती है, फिर भी किसी सूचना में अनजाने में त्रुटि, चूक या समय के साथ परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वेबसाइट पर प्रकाशित समाचारों, विचारों एवं टिप्पणियों के लिए संबंधित लेखक, संवाददाता या स्रोत स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पाठकों को संबंधित विभाग या आधिकारिक स्रोत से जानकारी की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार, फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स या अन्य सामग्री की बिना लिखित अनुमति के नकल, पुनर्प्रकाशन, वितरण या व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसा करना कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन माना जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। Real Motion News वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के उपयोग से होने वाली किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि, नुकसान या असुविधा के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। Contact Us 📧 Email: vlogesiraj@gmail.com 📞 Mobile: +91 9199656 357 © All Rights Reserved – Real Motion News

Comments