ससुराल में विवाहिता से मारपीट का आरोप, बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी हमला




रियल मोशन न्यूज़ रिपोर्टर: सिराज अंसारी जामताड़ा 

जामताड़ा। जामताड़ा जिले के चलना गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। पीड़िता नसिबा खातून ने अपने सास, ससुर और दादा ससुर पर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।


पीड़िता नसिबा खातून, पिता रहीम अंसारी, निवासी बेवा (धनबाद), जिनका ससुराल चलना गांव में है, ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान उनके बाल खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए और बेरहमी से पिटाई की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।


मारपीट के बाद पीड़िता ने अपने मायके में फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर उनके पिता रहीम अंसारी, बड़े पापा मनताज अंसारी, माता फिरोजा खातून एवं बड़ी मां सफीरन बीवी चलना गांव स्थित ससुराल पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ भी हाथापाई की और लोहे की रॉड तथा पत्थरों से हमला कर दिया।


हमले में मनताज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी नाक से खून बहने लगा और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल निजी वाहन से जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद नसिबा खातून जामताड़ा थाना पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा न्याय दिलाने की मांग की है।


नसिबा खातून ने कहा:

"मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की गई, बाल खींचे गए और कपड़े फाड़ दिए गए। जब मेरे मायके वाले मुझे बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मैं प्रशासन से न्याय की मांग करती हूं।"


मनताज अंसारी ने कहा:

"हम लोग सूचना मिलने पर अपनी बेटी की स्थिति देखने पहुंचे थे, लेकिन वहां हमारे साथ भी मारपीट की गई। लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया गया, जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।"

फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।


FECEBOOK रियल मोशन न्यूज़ https://www.facebook.com/share/18gwQk49oz/ Real Motion News पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य सामग्री केवल सूचना, जनजागरूकता एवं जनहित के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। हमारी संपादकीय टीम समाचारों की सत्यता और सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करती है, फिर भी किसी सूचना में अनजाने में त्रुटि, चूक या समय के साथ परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वेबसाइट पर प्रकाशित समाचारों, विचारों एवं टिप्पणियों के लिए संबंधित लेखक, संवाददाता या स्रोत स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पाठकों को संबंधित विभाग या आधिकारिक स्रोत से जानकारी की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार, फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स या अन्य सामग्री की बिना लिखित अनुमति के नकल, पुनर्प्रकाशन, वितरण या व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसा करना कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन माना जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। Real Motion News वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के उपयोग से होने वाली किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि, नुकसान या असुविधा के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। Contact Us 📧 Email: vlogesiraj@gmail.com 📞 Mobile: +91 9199656 357 © All Rights Reserved – Real Motion News

Comments