जंगल में महिला से दुष्कर्म की वारदात, ग्रामीणों की सतर्कता से तीन दबोचे गए





रियल मोशन न्यूज़ रिपोर्टर: सिराज अंसारी जामताड़ा 
जामताड़ा: जिले के जामताड़ा थाना क्षेत्र में एक मनोरोगी महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम महिला को बहला-फुसलाकर पलास जंगल के समीप ले जाया गया। आरोप है कि वहां तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान कुछ ग्रामीणों की नजर आरोपियों पर पड़ गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर जामताड़ा थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुलाडीह गांव निवासी नरेश महतो, निवास महतो और बिलु महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में जामताड़ा थाना कांड संख्या 77/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण एवं आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





FECEBOOK रियल मोशन न्यूज़ https://www.facebook.com/share/18gwQk49oz/ Real Motion News पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य सामग्री केवल सूचना, जनजागरूकता एवं जनहित के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। हमारी संपादकीय टीम समाचारों की सत्यता और सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करती है, फिर भी किसी सूचना में अनजाने में त्रुटि, चूक या समय के साथ परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वेबसाइट पर प्रकाशित समाचारों, विचारों एवं टिप्पणियों के लिए संबंधित लेखक, संवाददाता या स्रोत स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पाठकों को संबंधित विभाग या आधिकारिक स्रोत से जानकारी की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार, फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स या अन्य सामग्री की बिना लिखित अनुमति के नकल, पुनर्प्रकाशन, वितरण या व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसा करना कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन माना जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। Real Motion News वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के उपयोग से होने वाली किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि, नुकसान या असुविधा के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। Contact Us 📧 Email: vlogesiraj@gmail.com 📞 Mobile: +91 9199656 357 © All Rights Reserved – Real Motion News

Comments