रियल मोशन न्यूज़ रिपोर्टर सिराज अंसारी जामताड़ा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राकेश कुमार शरण ने कहा कि वर्तमान समय में शरीर को निरोग और स्वस्थ रखने का सबसे उत्तम साधन योग है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नियमित रूप से योग करता है, वह सदैव स्वस्थ एवं निरोग रहता है। योग शिविर में योग मित्र अमन दास, सुमित, अंशिका रक्षित, राधा कुमारी, अनु हांसदा, मेरियम एवं सविता ने बच्चों को विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया। साथ ही बच्चों को योग पोशाक एवं टोपी प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार शरण, शिक्षक आशीष रंजन, दौलत रजक, ममता कुमारी, प्रवीण पाण्डेय सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments
Post a Comment