उपायुक्त की अध्यक्षता में बाल संरक्षण इकाई एवं स्पॉन्सरशिप योजना की समीक्षा बैठक




 रियल मोशन न्यूज रिपोर्टर: सिराज अंसारी जामताड़ा 
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा तथा स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) योजना के तहत समिति के समक्ष प्रस्तुत 60 आवेदनों की बारी-बारी से समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही एक वर्ष से योजना का लाभ प्राप्त कर रहे 103 लाभुकों के मामलों की समीक्षा करते हुए उनके आय प्रमाण पत्र एवं विद्यालय संबंधी आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने का निर्देश दिया गया। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से आवश्यक सहयोग लेने को कहा गया।




उपायुक्त ने कहा कि योजना का लाभ सभी पात्र बच्चों तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाया जाए। वहीं बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को विभिन्न आवेदनों पर कारण सहित समयबद्ध प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की भी समीक्षा की गई। विभिन्न स्तरों पर कर्मियों की कमी को देखते हुए संविदा आधारित कुल नौ रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने तथा इसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार, सीडब्ल्यूसी के सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।




FECEBOOK रियल मोशन न्यूज़ https://www.facebook.com/share/18gwQk49oz/ Real Motion News पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य सामग्री केवल सूचना, जनजागरूकता एवं जनहित के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। हमारी संपादकीय टीम समाचारों की सत्यता और सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करती है, फिर भी किसी सूचना में अनजाने में त्रुटि, चूक या समय के साथ परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वेबसाइट पर प्रकाशित समाचारों, विचारों एवं टिप्पणियों के लिए संबंधित लेखक, संवाददाता या स्रोत स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पाठकों को संबंधित विभाग या आधिकारिक स्रोत से जानकारी की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार, फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स या अन्य सामग्री की बिना लिखित अनुमति के नकल, पुनर्प्रकाशन, वितरण या व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसा करना कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन माना जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। Real Motion News वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के उपयोग से होने वाली किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि, नुकसान या असुविधा के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। Contact Us 📧 Email: vlogesiraj@gmail.com 📞 Mobile: +91 9199656 357 © All Rights Reserved – Real Motion News

Comments