मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नगर इकाई की बैठक, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर जोर




जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा नगर इकाई की द्वितीय मासिक संगठनात्मक बैठक रविवार को सरखेलडीह में नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से नगर प्रभारी संजू देवी उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, पर्यावरण संरक्षण तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
नगर प्रभारी संजू देवी ने कहा कि प्रत्येक माह की तरह इस माह भी संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।
नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि बैठक में नगर क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा ने कहा कि बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों तथा झारखंड में प्रस्तावित बीएलओ-2 प्रशिक्षण से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल एवं सुजाता सिंह, जिला मंत्री आभा आर्या, जिला कोषाध्यक्ष चंदन राउत, विनोद चौबे, राकेश रवानी, ज्योति देवी, ललिता मंडल, ब्रजेश राउत, सपन महतो, सुप्रकाश चौधरी, मिथुन गुप्ता तथा मिथिलेश बर्मन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


FECEBOOK रियल मोशन न्यूज़ https://www.facebook.com/share/18gwQk49oz/ Real Motion News पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य सामग्री केवल सूचना, जनजागरूकता एवं जनहित के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। हमारी संपादकीय टीम समाचारों की सत्यता और सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करती है, फिर भी किसी सूचना में अनजाने में त्रुटि, चूक या समय के साथ परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वेबसाइट पर प्रकाशित समाचारों, विचारों एवं टिप्पणियों के लिए संबंधित लेखक, संवाददाता या स्रोत स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पाठकों को संबंधित विभाग या आधिकारिक स्रोत से जानकारी की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार, फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स या अन्य सामग्री की बिना लिखित अनुमति के नकल, पुनर्प्रकाशन, वितरण या व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसा करना कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन माना जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। Real Motion News वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के उपयोग से होने वाली किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि, नुकसान या असुविधा के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। Contact Us 📧 Email: vlogesiraj@gmail.com 📞 Mobile: +91 9199656 357 © All Rights Reserved – Real Motion News

Comments