जामताड़ा: भिठरा में वज्रपात का कहर: आगे चल रहे 10 वर्षीय बालक पर गिरी बिजली


रियल मोशन न्यूज़ रिपोर्टर: सिराज अंसारी 


जामताड़ा: जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत भिठरा गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शनिवार दोपहर तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के बीच हुए वज्रपात की चपेट में एक ही परिवार के चार सदस्य आ गए। इस हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की जान चली गई, जबकि उसके दो भाइयों और पिता को भी वज्रपात का झटका लगा।




जानकारी के अनुसार, शनिवार करीब 3:30 बजे महरुद्दीन मियां उर्फ मोहरील मियां अपने तीन बेटों के साथ खेत की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बालक सबसे आगे चल रहा था, जबकि उसके दोनों भाई और पिता पीछे-पीछे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ।



वज्रपात की सीधी चपेट में आगे चल रहा बालक आ गया। वहीं उसके दोनों भाइयों और पिता को भी झटका लगा। घटना के बाद एक बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसे तत्काल गांव के समीप स्थित एक निजी मेडिकल संस्थान में ले जाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है।


इस घटना के बाद पूरे भिठरा गांव में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंच रहे हैं और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।



FECEBOOK रियल मोशन न्यूज़ https://www.facebook.com/share/18gwQk49oz/ Real Motion News पर प्रकाशित सभी समाचार, लेख, फोटो, वीडियो एवं अन्य सामग्री केवल सूचना, जनजागरूकता एवं जनहित के उद्देश्य से प्रकाशित की जाती है। हमारी संपादकीय टीम समाचारों की सत्यता और सटीकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करती है, फिर भी किसी सूचना में अनजाने में त्रुटि, चूक या समय के साथ परिवर्तन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वेबसाइट पर प्रकाशित समाचारों, विचारों एवं टिप्पणियों के लिए संबंधित लेखक, संवाददाता या स्रोत स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले पाठकों को संबंधित विभाग या आधिकारिक स्रोत से जानकारी की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी समाचार, फोटो, वीडियो, ग्राफिक्स या अन्य सामग्री की बिना लिखित अनुमति के नकल, पुनर्प्रकाशन, वितरण या व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसा करना कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन माना जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। Real Motion News वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के उपयोग से होने वाली किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि, नुकसान या असुविधा के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। Contact Us 📧 Email: vlogesiraj@gmail.com 📞 Mobile: +91 9199656 357 © All Rights Reserved – Real Motion News

Comments