बक्सर से टाटानगर जा रही ट्रेन में भीषण आग, तीन जनरल डिब्बे चपेट में, बड़ा हादसा टला









 रियल मोशन न्यूज़ संवाददाता: सिराज अंसारी


पुरुलिया: बुधवार दोपहर करीब 3:45 बजे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। बक्सर से टाटानगर जा रही 18184 एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना छर्रा होल्ड रेलवे स्टेशन के पास हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन के तीन जनरल डिब्बों में आग लग गई, लेकिन समय रहते ही यात्रियों ने ब्रेक चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लाई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। रेलवे ने यात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर आगे की यात्रा सुनिश्चित की।


( रिपोर्टर सिराज अंसारी जामताड़ा )

Comments