हैप्पी क्लब की ओर से सरस्वती पूजा पर किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन


 जामताड़ा शहर के शिव धाम स्थित हैप्पी क्लब के द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा नेत्री सह समाजसेवी बबीता झा, प्रदुमन खा, रत्नेश झा, क्लब के सदस्य हेमंत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। उक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई बच्चे बच्चियों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक से बढ़कर एक कला प्रस्तुत किया। इस मौके पर भाजपा नेत्री सह समाजसेवी बबीता झा ने कहा की मां सरस्वती विद्या के साथ कला की देवी है। हमारे आस पास में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता रहना चाहिए ताकि बच्चे इस मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम की माध्यम से अपनी कला का परिचय दे सकते हैं। कोई भी कलाकार अचानक बड़ा नहीं होता है। वह कठिन परिश्रम कर नीचे से ऊपर उठना है। और यहां के बच्चे को अपना हुनर दिखाने का भी मौका मिले। यही बच्चे अगर आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो अपना परिवार, शहर, समाज, जिला एवं राज्य का भी नाम रोशन कर पाएंगे। वही कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दिया। वहीं मुख्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुती देने वाले कलाकारों को उपहार देकर हौसला अफजाई


किया गया। इसके अलावा कमेटियों द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लिए सभी कलाकारों को मोमेंटम देकर सम्मानित किया। मौके पर उत्तम गुप्ता, राजा झा, बिट्टू गुप्ता, रौनक तिवारी, ध्रुव सिंह, राजा झा, नंदन राउत, छोटू झा, रितिक झा सहित अन्य उपस्थित थे।

Comments