झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
रांची, 2 फरवरी: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झा.मु.मो) का स्थापना दिवस आज पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होकर झारखंड आंदोलन की गौरवशाली परंपरा को नमन कर रहे हैं।
कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन, झारखंड राज्य के जननायक दिसम गुरु शिबू सोरेन, दुमका विधानसभा के विधायक सह युवा नेता बसंत सोरेन, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, झारखंड सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री, झा.मु.मो के सभी विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे राज्य से हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने झारखंड आंदोलन के संघर्षों को याद करते हुए झा.मु.मो के भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला।
सफीक अंसारी, झा.मु.मो, नाला विधानसभा ने कहा, "झारखंड मुक्ति मोर्चा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। पार्टी ने झारखंड राज्य के विकास और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की रक्षा के लिए लंबा संघर्ष किया है। हम सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और राज्य के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
झा.मु.मो के स्थापना दिवस के इस भव्य आयोजन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और पार्टी ने अपने मजबूत जनाधार का प्रदर्शन किया।


Comments
Post a Comment