जामताड़ा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के दलदला मोड़ पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ,
जब एक चार पहिया वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के नरोडीह गांव निवासी हाफिज बशीरुल्लाह और हाफिज अफरोज मुरलीपहाड़ी से जलसा सुनकर लौट रहे थे, तभी दलदला मोड़ के पास उनकी बाइक बोलेरो पिकअप से टकरा गई।
इस दर्दनाक हादसे में हाफिज बशीरुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हाफिज अफरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बोलेरो पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया,
लेकिन पुलिस ने गाड़ी के हेल्पर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Comments
Post a Comment